हैंड फुट माउथ डिजीज क्या है?

5 Likes Comment Views : 804

Hand, foot and mouth disease

हैंड फुट माउथ डिजीज क्या है?

Hand, foot and mouth disease

बच्चों में हैंड फुट माउथ डिजीज (Hand, foot and mouth disease) एक वायरल बुखार जितनी ही सामान्य है। इस समस्या में बच्चें के मुंह में छाले और हाथों और पैरों में रैश हो जाते हैं। हैंड फुट माउथ डिजीज आमतौर पर कॉक्ससैकि वायरस (Coxsackieviruses) के कारण होती है। हैंड फुट माउथ डिजीज के लिए कोई खास उपचार नहीं है। बार-बार हाथ धोना और हैंड फुट माउथ डिजीज से संक्रमित लोगों के कॉन्टेक्ट से बचना आपके बच्चे को संक्रमण होने के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

 

हैंड फुट माउथ डिजीज के लक्षण क्या है?

हैंड फुट माउथ डिजीज के लक्षण इस तरह से हैंः

  • बुखार (Fever)
  • अस्वस्थ होने का एहसास (अस्वस्थता)
  • मुंह के अंदर, जीभ पर और मसूड़ों पर लाल पानी वाले छाले
  • बिना खुजली वाले लाल दाने, जो हाथ और पैरों में होते है ये कभी-कभी बच्चों के हिप्स पर भी दिखते हैं
  • शिशुओं और बच्चों में चिड़चिड़ापन
  • भूख ना लगना

हैंड फुट माउथ डिजीज के लिए डॉक्टर को कब दिखाएं?

  • हैंड-फुट-माउथ डिसीज आमतौर पर एक मामूली बीमारी है, जिसके कारण बुखार (Fever) और कुछ अन्य लक्षण दिखाई देते हैं।
  • अगर मुंह में छाले या गले में खराश की वजह से आपके बच्चे को लिक्विड पीने में परेशानी होती है, तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
  • इसके अलावा अगर बच्चे के दाने और रैश बढ़ जाते हैं, तब भी आप अपने डॉक्टर को दिखा सकते हैं।

हैंड फुट माउथ डिजीज के कारण क्या है?

हैंड-फुट-माउथ डिसीज का कॉक्ससैकी वायरस A16 (Coxsackievirus A16) से इंफेक्शन सबसे आम कारण है। यह कॉक्ससैकी वायरस के एक ग्रुप से संबंधित है, जिसे नॉनपोलियो एंटरोवायरस कहा जाता है। दूसरी तरह के एंटरोवायरस कभी-कभी हैंड फुट माउथ डिसीज का कारण बनते हैं।

ओरल इंजेशन (Oral ingestion) कॉक्ससैकी वायरस इंफेक्शन और हैंड फुट माउथ डिजीज का मुख्य कारण है। व्यक्ति के किसी संक्रमित शख्स के संपर्क में आने से यह बीमारी फैलती है और इसके निम्न कारण हो सकते हैं:

  • नाक से होने वाले सीक्रीशन या थ्रोट डिस्चार्ज
  • लार
  • फफोले से निकलने वाला फ्लूयड
  • स्टूल
  • खांसी या छींक के बाद निकलने वाले ड्रॉप

इस बीमारी से बच्चों को क्या परेशानी हो सकती है?

  • हैंड-फुट-माउथ डिसीज में सबसे सामान्य खतरा डिहाइड्रेशन (Dehydration) है। यह बीमारी मुंह और गले में घावों का कारण बन सकती है, जिससे बच्चे को निगलने में परेशानी हो सकती है।
  • बीमारी के दौरान बच्चे को लिक्विड देते रहें। अगर बच्चे को डिहाइड्रेशन होता है, तो उन्हे इंट्रावेनस लिक्विड देने की जरूरत पड़ सकती है।
  • हैंड-फुट-माउथ डिसीज आमतौर पर एक मामूली बीमारी है, जिसके कारण बुखार और अन्य लक्षण दिखाई देते हैं। कॉक्ससैकी वायरस कभी-कभी गंभीर रूप से दिमाग को टार्गेट कर सकता है, जो गंभीर परेशानियां खड़ी कर सकता है।

हैंड फुट माउथ डिजीज से बचाव क्या है?

हैंड-फुट-माउथ डिसीज से इंफेक्शन के खतरे को कम करने में कुछ सावधानियां आपकी मदद कर सकती हैं:

  • हाथ ठीक से धोएंः अपने हाथों को बार-बार और अच्छी तरह से धोएं। खासकर टॉयलेट के बाद या डायपर बदलने और खाना खाने से पहले।
  • कॉमन एरिया को कीटाणु रहित करेंः साबुन और पानी से अपने घर को साफ करने की आदत डालें।
  • अच्छी आदत डालेंः अपने बच्चों को सिखाएं कि उन्हें अपने आस-पास सफाई रखनी है।
  • संक्रामक लोगों को अलग करेंः हैंड फुट माउथ डिजीज में इंफेक्शन के चांसेज होते हैं। बीमार लोगों से बच्चों को तब तक ना मिलने दें, जब तक इसके लक्षण कम ना हो जाएं।

RELATED VIDEO :

  1. mouth cancer : https://youtu.be/BalmsRddYE0
  2. symptoms of oral cancer : https://youtu.be/yen6-WcJEAo
  3. Mouth Ulcer : https://youtu.be/nUiDpbBiiTw

RELATED ARTICLE :

  1. MOUTH CANCER : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/08/28/166/
  2. Dry mouth syndrome : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/25/
  3. Hand, foot and mouth disease : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/21/

VISIT OUR WEBSITE : 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is Hand Foot Mouth Disease? What are the symptoms of Hand Foot Mouth Disease? When to see a doctor for Hand Foot Mouth Disease? What Causes Hand Foot Mouth Disease? What problems can this disease cause to children? What is the prevention of Hand Foot Mouth Disease?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »