
हेपेटाइटिस सी एक वायरल इंफेक्शन है जिससे लिवर से संबंधित बीमारी होती है, इससे कई बार लिवर को बहुत ही गंभीर नुकसान भी पहुंचता है। इससे लिवर फेलियर या कैंसर भी हो सकता है। यह वायरस संक्रमित खून से फैलता है। यह बीमारी इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि आधे से ज्यादा संक्रमित लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि उन्हें यह बीमारी है!
हेपेटाइटिस–सी के लक्षण क्या होते है?
- आसानी से खून निकल आना
- आसानी से खरोंच या चोट लग जाना
- बहुत ज्यादा थकान होना
- भूख न लगना
- त्वचा व आंखों का पीला होना
- यूरिन डार्क होना
- खुजली होना
- पैरों में सूजन बने रहना
- अचानक वजन कम होना शुरू होना
- चक्कर आना व बोलने में परेशानी होना
- मांसपेशियों में दर्द बने रहना
हेपेटाइटिस – सी के कारण क्या है?
- हेपेटाइटिस सी इंफेक्शन हेपेटाइटिस सी वायरस से होता है। यह इंफेक्शन तब फैलता है जब वायरस खून को संक्रमित कर शरीर में फैलना शुरू हो जाता है।
- इस वायरस के सात टाइप पाए गए हैं जिनके 67 सबटाइप्स हैं। मरीज को कौन सी दवा देनी है या इलाज का तरीका क्या होगा यह वायरस के टाइप पर निर्भर करता है।
हेपेटाइटिस – सी के बचाव के लिए क्या करे?
- ड्रग्स का इस्तेमाल न करें
- किसी अन्य के द्वारा इस्तेमाल की गई नीडल का इस्तेमाल न करें
- टैटू बनवाने जाएं तो किसी अच्छी शॉप को चुनें। वहां भी यह ध्यान रखें कि नीडल को स्टेराइल किया गया हो।
- यौन संबंधों के दौरान प्रटेक्शन का इस्तेमाल करें।
- अपने पार्टनर के अतिरिक्त किसी और से संबंध बनाने से बचें।
RELATED VIDEO :
- Hepatitis symptoms : https://youtu.be/X7H26s9AMU0
- Hepatitis B : https://youtu.be/qaACM9QnVAM
- Hepatitis c treatment : https://youtu.be/pGXTvnENYCw
RELATED ARTICLE :
- HEPATITIS-B : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/01/07/
- symptoms of hepatitis : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/08/28/
- HBsAg TEST : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/02/26/
VISIT OUR WEBSITE
This video Covers the information about:
What is Hepatitis-C? What are the symptoms of Hepatitis C? What is the cause of Hepatitis-C? What to do to prevent Hepatitis-C?
PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW