घेंघा रोग होने के क्या कारण है?

11 Likes Comment Views : 877

GOITER

घेंघा क्या है?

Human thyroid anatomy. 3d illustration

घेंघा गले से संबंधित रोग है। इस दौरान आपके गले में थायराइड ग्रंथि (ग्लैंड) बढ़ जाती है, जिस वजह से सूजन होने लगती है। थायराइड में हुई सूजन के कारण श्वसन नली और अन्नप्रणाली पर दबाव पड़ने लगता है। इस वजह से खांसी, गले में घरघराहट, सांस लेने में कठिनाई या खाना व पानी निगलने में कठिनाई हो होती है। दरअसल, आयोडीन की कमी होने की वजह से थायराइड हार्मोन आयोडीन की मात्रा पूरी करने के लिए बढ़ने लगता है, परिणामस्वरूप गले में सूजन हो जाती है। इसके अलावा थायराइड हार्मोन की कमी और अधिकता भी ग्रंथि में सूजन उत्पन्न कर सकती है!

घेंघा रोग के कितने प्रकार होते है?

  • साधारण घेंघा (सिंपल गोइटर)– जैसे कि आप नाम से ही जान गए होंगे कि यह एक साधारण किस्म का गोइटर है। यह घेंघा रोग थायराइड ग्रंथि के बढ़ने और आयोडीन की कमी के कारण ही होता है। यह किसी तरह का ट्यूमर या कैंसर नहीं होता है।
  • डिफ्यूज टॉक्सिक गोइटर (Diffuse toxic goiter) –डिफ्यूज टॉक्सिक गोइटर थायराइड ग्रंथि की एक आम बीमारी है। बुजुर्ग व्यक्तियों में यह रोग अक्सर देखा जाता है। इस दौरान थायराइड ग्लैंड में काफी इजाफा होता है और अवसाद व हृदय संबंधी विकार जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। इसलिए, थायरोस्टैटिक (थायराइड हार्मोन उत्पादन संबंधी) उपचार इस घेंघा के प्रकार में काम नहीं करते। ऐसे में डॉक्टर सर्जरी का सुझाव दे सकते हैं।
  • नॉन टॉक्सिक गोइटर (Nontoxic goiter)-यह घेंघा आयोडीन की आपूर्ति व चयापचय की असामान्यताओं की वजह से होता है। इस घेंघा रोग का कारण सूजन या नियोप्लासिया (कोशिकाओं में वृद्धि/ट्यूमर) नहीं होता।
  • टॉक्सिक नोड्यूलर गोइटर (Toxic nodular goiter) –इस तरह के घेंघा की शुरुआत साधारण घेंघा रोग से होती है। यह घेंघा 55 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को अधिकतर होता है। इस घेंघा रोग में भी आपकी थायराइड ग्रंथि में वृद्धि होती है। इस दौरान ग्लैंड का आकार बढ़ने के बाद वहां नोड्यूल्स (गांठ) बनने लग जाती हैं। नोड्यूल्स बनने के बाद यह अधिक थायराइड हार्मोन का उत्पादन करने लगते हैं।

घेंघा रोग होने के क्या कारण है?

  • आयोडीन की कमी।
  • दवाओं का उपयोग जैसे-लिथियम, एमियोडेरोन।
  • संक्रमण।
  • धूम्रपान।
  • पर्याप्त थायराइड हार्मोन का न बनना।
  • कुछ खाद्य पदार्थ का सेवन, जैसे सोया, मूंगफली, ब्रोकली और गोभी परिवार की सब्जियां।
  • ऑटोइम्यून प्रॉब्लम (जब इम्यूनिटी खुद ही थायराइड ग्रंथि को नष्ट करने लगे)। इसमें थायराइड कैंसर, ग्रेव डिजीज (Graves’   disease), हाशिमोटो (Hashimoto), थायराइड नोड्यूल जैसी बीमारियां शामिल हैं।

घेंघा रोग के लक्षण क्या होते है?

  • सांस लेने में कठिनाई
  • खांसी
  • गला बैठना
  • खाद्य व पेय पदार्थ निगलने में कठिनाई
  • थायराइड के क्षेत्र (गले के अगले हिस्से) में दर्द होना
  • थकान महसूस होना
  • अधिक भूख लगना
  • पसीना अधिक आना
  • महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म
  • मासपेशियों में ऐंठन
  • घबराहट होना
  • वजन कम होना

घेंघा रोग के लिए घरेलू उपाय क्या होते है?

  • पानी को गुनगुना कर लें।अब इसमें शहद और सेब का सिरका मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।मिश्रण तैयार होने के बाद इसे पी लें।
  • इसलिए नारियल के तेल को इसमें फायदेमंद माना जाता है।
  • गोइटर के इलाज में वॉटरक्रेस भी लाभदायक साबित हो सकता है। गोइटर होने की सबसे आम वजह आयोडीन की कमी होती है,और वॉटरक्रेस आयोडिन से समृद्ध होता है। इसलिए, इसका सेवन करने से घेंघा ठीक हो सकता है।
  • नींबू का रस आपको घेंघा से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। दरअसल, नींबू के रस में विटामिन-सी पाया जाता है, जो एंटी इंफ्लेमेटरी की तरह काम करता है।
  • अनानास जूस पीने से भी आपको घेंघा से राहत मिल सकती है।
  • घेंघा के लिए उपचार करते समय आप हल्दी को भी इसमें शामिल कर सकते हैं।
  • चुकंदर में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते है। ऐसे में चुकंदर संक्रमण के कारण होने वाले घेंघा से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
  • लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी प्रभाव पाए जाते हैं। जैसे कि हम आपको लेख में पहले ही बता चुके हैं कि ये दोनों गुण घेंघा रोग में लाभदायक साबित हो सकते हैं।

घेंघा के जोखिम कारक क्या होते है?

  • तंबाकू का सेवन और धूम्रपान करना।
  • महिलाओं को घेंघा होने का ज्यादा खतरा होता है।
  • गर्भवतियों को भी घेंघा होने की आशंका ज्यादा होती  है।
  • जिनके परिवार में किसी को गोइटर की समस्या रही हो।
  • 40 वर्ष से अधिक आयु के लोग।

घेंघा का इलाज क्या है?

  • कई बार ऐसा होता है, कि घेंघा रोग के कोई लक्षण नजर नहीं आते। इसलिए, डॉक्टर हमेशा यही सलाह देते हैं कि इस रोग का इलाज तभी किया जाना चाहिए, जब गले में सूजन या अन्य परेशानी व लक्षण नजर आएं।
  • इलाज के तौर पर डॉक्टर आपको थायराइड हार्मोन रिप्लेसमेंट की गोलियां खाने को कह सकते हैं। डॉक्टर दवा की सलाह तभी देते हैं, जब आपको घेंघा अंडरएक्टिव थायराइड की वजह से हुआ हो। हाइपोथायराइडिज्म वह स्थिति होती है, जब थायराइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन का उत्पादन नहीं करती है।
  • अगर आयोडीन की कमी के कारण घेंघा हुआ है, तो डॉक्टर लुगोल आयोडीन या पोटैशियम आयोडीन घोल के सेवन की सलाह दे सकते हैं।
  • अगर थायराइड ग्रंथि अधिक थायराइड हार्मोन का उत्पादन कर रही है, तो डॉक्टर रेडियोएक्टिव आयोडीन से ग्रंथि को सिकोड़ने की सलाह डॉक्टर दे सकते हैं।
  • अगर घेंघा ठीक नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर सर्जरी का भी सुझाव दे सकते हैं। इसमें थायराइड ग्रंथि को पूरी तरह या इसके कुछ हिस्से को हटाया जाता है।

घेंघा के लिए आहार क्या है?

  • दही (कम वसा वाला)
  • दूध (कम वसा वाला)
  • आयोडीनयुक्त नमक
  • मछली (बेक्ड कॉड)
  • सफेद ब्रेड
  • चॉकलेट आइसक्रीम
  • उबली हुई मैकरोनी
  • कॉर्न (मकई) क्रीम
  • सूखे आलूबुखारा
  • सेब का जूस
  • मटर
  • अंडा
  • केला
  • सेब

घेंघा से बचने के उपाय क्या है?

आप अपनी दिनचर्या में कुछ आदतों पर बदलाव करके और कुछ बातों पर ध्यान देकर घेंघा से खुद को बचा सकते हैं। घेंघा से बचने के उपाय कुछ इस प्रकार हैं आयोडीन युक्त आहार को अपने आहार में शामिल कर घेंघा से बचा जा सकता है।

  • धूम्रपान की वजह से भी घेंघा होता है, इसलिए गोइटर से बचने के लिए आपको स्मोकिंग से बचना चाहिए।
  • आप साफ-सफाई का ध्यान रखकर संक्रमण के साथ ही घेंघा से  भी खुद को बचा सकते हैं।
  • लिथियम (lithium) व एमियोडैरोन (Amiodarone) जैसी दवाओं  का  सेवन करने से बचें।

घेंघा होने पर कौन से डॉक्टर को दिखाए?

  • Endocrinologists

RELATED VIDEO :

  1. symptoms of thyroid : https://youtu.be/BKG4Gy9K3ko
  2. symptoms of low thyroid : https://youtu.be/F3vO25Qza1U
  3. causes of thyroid : https://youtu.be/bTlAObTBrJQ

RELATED ARTICLE : 

  1. How much Thyroid is dangerous : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/02/08/
  2. How much thyroid is normal : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/02/07/
  3. symptoms of thyroid : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/08/28/

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is ghenagha? How many types of ghenagha disease are there? What is the cause of ghenagha disease? What are the symptoms of ghenagha disease? What are the home remedies for ghenagha disease? What are the risk factors of the ghenagha? What is the cure for the ghenagha? Diet for the ghenagha? Measures to avoid ghenagha? Which doctor should you see when you are a ghenagha?

PUBLISHED BY HEALTH RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »