The Significance of CRP in Assessing Inflammation

48 Likes Comment Views : 1605

CRP test

CRP यानी सी-रिएक्टिव प्रोटीन। हमारा शरीर एक केमिकल फैक्ट्री की तरह काम करता है। जब भी कोई बाहरी वायरस या इन्फेक्शन हमला करता है तो शरीर में कई रासायनिक प्रक्रियाएं शुरू हो जाती हैं। इनमें से एक है इनफ्लेमेशन या सूजन। इस दौरान लिवर में सी-रिएक्टिव प्रोटीन (CRP) प्रोड्यूस होता है। यह एक ब्लड मार्कर है जो शरीर में इन्फेक्शन का लेवल बताता है।यह एक सामान्य ब्लड टेस्ट है। खून का सैम्पल लेकर CRP लेवल मापा जाता है। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आ जाता है। CRP का लेवल जितना बढ़ा हुआ होगा, उतना ही इन्फेक्शन भी बढ़ा हुआ होगा। तब डॉक्टर दवाओं की मदद से इसे काबू में करने की कोशिश करते हैं।

सीआरपी टेस्ट कैसे होता है?

  • यह एक सामान्य ब्लड टेस्ट है, जिसमें शरीर में सीआरपी के स्तर को मापने के लिए ब्लड का सैंपल लिया जाता है।
  • इस टेस्ट की सबसे खास बात ये है कि इसके नतीजे महज कुछ ही मिनटों में आ जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि सीआरपी का स्तर जितना बढ़ा हुआ होगा, शरीर में संक्रमण भी उतना ही बढ़ा हुआ होगा।

सीआरपी टेस्ट किसे और कब कराना चाहिए?

  • माइल्ड से मॉडरेट कोविड-19 लक्षणों वाले मरीजों को CRP टेस्ट की कोई जरूरत नहीं है। पर अगर इन्फेक्शन होने के 5 दिन बाद भी मरीज में कोई गंभीर लक्षण दिखता है तो यह टेस्ट कराना जरूरी हो जाता है।
  • अगर लक्षण बढ़ रहे हैं या नए लक्षण सामने आ रहे हैं तो CRP ब्लड टेस्ट कराना चाहिए।
  • मरीज में अगर किसी भी तरह का कोई गंभीर लक्षण है तो भी उसका CRP टेस्ट कराया जा सकता है।
  • आम तौर पर यह टेस्ट उन लोगों में कराया जाता है, जिनके शरीर में गंभीर बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन होता दिखाई देता है। इससे उस इन्फेक्शन के स्तर को समझने में मदद मिलती है।

सीआरपी टेस्ट का सामान्य स्तर क्या होता है

  • सीआरपी का सामान्य स्तर 30-50 मिलीग्राम/लीटर माना जाता है। इससे अधिक की मात्रा संक्रमण का संकेत हो सकती है।
  • अगर मरीज में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है, लेकिन सीआरपी का स्तर 70 मिलीग्राम/लीटर से अधिक है, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है। इसमें मरीज को तत्काल डॉक्टरी सहायता चाहिए होती है।

RELATED VIDEO :

  1. Urine culture and sensitivity test : https://youtu.be/bGT0uoWumus
  2. Microalbumin Urine test : https://youtu.be/T0wDz7rKFwc
  3. Chyle test : https://youtu.be/px-J1QeN6Ds

RELATED ARTICLE :

  1. Urine Test  : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/20/
  2. FNAC TEST : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/02/02/
  3. TLC TEST : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/01/21/

 

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is CRP Test? How is the CRP test done? Who should have a CRP test and when? What is the normal level of a CRP test? Watch this video to know more about CRP Test:

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

 

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We keep a close eye on New Casinos Not on GamStop launching each month, reviewing them as soon as they open to UK players.