
सिर में तेल के रहने से सिर की त्वचा चिपचिपी हो जाती है, जिससे बालों में गंदगी जमा हो जाती है और ये गंदगी ही डेंड्रफ को बुलावा देती है. इस गंदगी की वजह से बाल भी टूटने लगते हैं. इतना ही नहीं सही खानपान न होने के कारण भी बाल ऑयली हो जाते हैं, जिसके कारण सिर में रूसी की समस्या हो जाती है!
डैंड्रफ होने के क्या लक्षण है?
- सिर की सतह का रुख़ा होना
- सिर का बार-बार खुजलाना
- बालो का झड़ना
- कई बार कबज या पेट के खराब होने के कारण भी रूसी हो सकती है
डैंड्रफ होने के क्या कारण है?
- सर्दी में गर्म पानी से बाल धोना सर्दी के मौसम में लोग गर्म पानी से बाल धोते हैं, लेकिन ऐसा करना सिर की त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है!
- बालों में तेल की मालिश ना करना सिर की त्वचा यानी स्कैल्प को ड्राई रखनाडैंड्रफ बनने का कारण होता है!
- एंटी-डैंड्रफशैंपू का इस्तेमाल ना करना!
- सही कंडीशनर का इस्तेमाल ना करना
डैंड्रफ होने के घरेलु इलाज क्या है?
- चार चम्मच खसखस दूध में पीस कर बालों की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे बाद सिर धोएं। धोने में शैम्पू का इस्तेमाल करें। सप्ताह में दो बार इस तरह बाल धो लें।
- चार बड़े चम्मच बेसन एक बड़े गिलास पानी में घोलकर बालों पर मलें और सिर धो लें। डैंड्रफ खत्म हो जाएगा।
- रात को छिलके सहित अरहर की दाल पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर सिर में लगा लें। आधे घंटे बाद सिर धोएं। फिर गीले बालों में ही कंघी करें।
- सप्ताह में दो बार दही से बालों को धोने से डैंड्रफ मिट जाती है।
- पांच चम्मच पिसे आंवले को रात को आधा कप पानी में भिगो दें, सुबह इस पानी से सिर धो लें।
- चुकंदर के पत्तों को पानी में उबालकर सिर धोने से डैंड्रफ दूर हो जाती है।
- रीठे से सिर धोने पर भी डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाता है।
- नारियल के तेल में कपूर मिलाएं और यह तेल अच्छी तरह बालों में तथा सिर पर लगाएं।
- नींबू के रस को बालों में लगाएं। कुछ समय बाद सिर धो लें।
- बालों में तेल लगाने के बाद अच्छे से शैंपू करें और उसके बाद किसी भी अच्छे माउथवॉश को स्केल्प पर लगाएं। 5-10 मिनट लगाए रखने के बाद इसे पानी से धो लें।
- नींबू में हल्का-सा बेसन और दही मिलाकर स्केल्प पर लगाएं। इसके अलावा, नींबू में लहसुन का पेस्ट मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- दो टेबल स्पून बेकिंग सोडा में उतना ही पानी मिलाएं जिससे वो जैल की तरह दिखने लगे। इस जैल को सिर में लगाकर मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद सिर को अच्छी तरह धो लें।
- पानी में सिरका मिलाकर सिर को अच्छी तरह धोएं। इस उपाय को सप्ताह में दो बार जरूर करें।
- सिर की त्वचा पर अंडे का पेस्ट लगाकर आधा घंटे के लिए छोड़ दें, इसके बाद सिर को अच्छी तरह धो लें।
- चार से पांच चम्मच नींबू का रस लें औऱ इसमें उतनी ही मात्रा में नारियल तेल मिला लें। इससे स्कल्प पर अच्छी तरह से मालिश करें और सिर पर गीला तौलिया लपेट लें। आधे घंटे बाद सिर धो लें।
- मेथी के कुछ दाने लेकर रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इनको पीसकर इनका लेप सिर की त्वचा पर लगाएं।
- मुल्तानी मिट्टी को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसका लेप बनाकर उसमें नींबू का रस मिलाएं और बालों पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर सिर धो दें।
- सरसों के तेल से रात को सिर की अच्छी तरह मालिश करें। रात को गर्म पानी में भिगोया हुआ तौलियां सिर पर कुछ देर के लिए लपेटें औऱ सो जाएं। अगले दिन सिर को धो लें।
- एलोवेरा का जैल बाजार में मिलता है। इस जैल से सिर की अच्छी तरह मालिश करें और घंटे भर बाद सिर धो लें।
RELATED VIDEO :
- causes of alopecia : https://youtu.be/ues5navcxEk
- best fruit for hair : https://youtu.be/oRpJnd6GaQg
- Best food to prevent white hair : https://youtu.be/5zFmuc_XKH0
RELATED ARTICLE :
- FEMALE HAIR FALL : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/12/04/
- HAIR TRANSPLANT : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/12/04/
VISIT OUR WEBSITE
This video Covers the information about:
What is Dandruff? What are the symptoms of having dandruff? What is the reason for having dandruff? What is the home remedy for dandruff? Watch this video to know more about Dandruff:
PUBLISHED BY HEALTH RAINBOW