Coronary Artery Blockage: What You Need to Know

19 Likes Comment Views : 1660

heart blokage

हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को मेडिकल टर्म में कंडक्शन डिसऑर्डर के नाम से जाना जाता है। हार्ट ब्लॉकेज, हृदय में इलेक्ट्रिकल संकेतों से जुड़ी एक समस्या है। ये इलेक्ट्रिकल सिग्नल दिल के धड़कने की वजह बनते हैं और हृदय की गति को नियंत्रित करने का काम करते हैं। साथ ही यह हृदय को पूरे शरीर में रक्त पहुंचाने में भी मदद करते हैं। वहीं, समस्या तब उत्पन्न होती है, जब हृदय के ऊपरी भाग (अट्रिया) से ये इलेक्ट्रिकल सिग्नल हृदय के निचले भाग (वेंट्रिकल्स) तक ठीक प्रकार से नहीं पहुंच पाते हैं। इसी समस्या को हार्ट ब्लॉकेज के नाम से जाना जाता है!

 

हार्ट ब्लॉकेज के प्रकार क्या है?

  • सिनोअट्रियल नोड ब्लॉक :सिनोअट्रियल नोड हृदय का वह अहम हिस्सा है, जो एक प्राकृतिक पेसमेकर की तरह काम करता है। यह इलेक्ट्रिकल सिग्नल पैदा करके हृदय को गति करने के लिए प्रेरित करता है। जब यह हिस्सा किसी वजह से प्रभावित होता है और हृदय को उचित सिग्नल नहीं दे पाता है, तो इसे सिनोअट्रियल नोड ब्लॉक कहा जाता है!
  • एट्रियोवेंट्रिकुलर नोड ब्लॉक :एट्रियोवेंट्रिकुलर नोड ब्लॉक की स्थिति में हृदय में पैदा होने वाले इलेक्ट्रिकल संकेत की गति या तो धीमी होती है या फिर यह संकेत हृदय के ऊपरी भाग (अट्रिया) से निचले भाग (वेंट्रिकल्स) तक नहीं पहुंच पाते हैं!

(क) बंडल ब्रांचेज ब्लॉक के दो प्रकार हैं, जो हृदय के निचले दाए और बाएं हिस्से से संबंधित है।

  • राइट बंडल ब्लॉक :यह स्थिति मायोकार्डियम (हृदय की मांसपेशियां) में ठीक रक्त प्रवाह न होने की वजह से पैदा होती है।
  • लेफ्ट बंडल ब्लॉक :यह स्थिति मायोकार्डियम (हृदय की मांसपेशियां) में चोट लगने की स्थिति के कारण या अन्य किसी क्षति के कारण पैदा होती है।

 

हार्ट ब्लॉकेज के कारण क्या है?

  • जन्मजात हार्ट ब्लॉकेज
  • दवाओं का साइड इफेक्ट
  • ह्रदय से संबंधित रोग
  • हार्ट सर्जरी
  • संक्रमण (जैसे :- बोरेलिया बर्गडॉर्फेरी द्वारा होने
  • वाली लाइम डिजीज)

 

हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण क्या है?

  • छाती में दर्द
  • सिर चकराना
  • बेहोश होने जैसा महसूस होना
  • जल्दी थकान महसूस होना
  • असामान्य हृदय गति (जैसे :- अधिक तेज दिल का धड़कना)

हार्ट ब्लॉकेज के लिए घरेलू उपाय क्या है?

  • अनार के जूस के फायदेकई हैं।यह धमनियों के जोखिम को कम कर सकता है, जो हृदय और मस्तिष्क के रक्त प्रवाह को बनाए रखती हैं, जिससे हार्ट ब्लॉकेज का खतरा दूर हो सकता है
  • दालचीनी को हृदय रोग से जुड़ी समस्याओं के लिए औषधि की तरह उपयोग किया जा सकता है।चूंकि कोलेस्ट्रोल और हृदय तक रक्त संचार न होना हार्ट ब्लॉकेज होने के कारण में शामिल है। इसलिए, इसे हार्ट ब्लॉकेज का अच्छा घरेलू उपचार माना जा सकता है।
  • लाल मिर्च के प्रयोग से हृदय रोग के कारण होने वाले मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।
  • लहसुन के प्रयोग से एथेरोस्क्लेरोसिस, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित किया जा सकता है। इसका सीधा फायदा हृदय को होता है। साथ ही यह हार्ट ब्लॉकेज के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।
  • हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-कार्सिनोजेनिक (कैंसर कोशिकाओं को रोकने वाला), एंटी-थ्रोम्बोटिक (खून को जमने से रोकने वाला) गुण होते हैं, जो हृदय को सुरक्षित रखने का काम कर सकते हैं। साथ ही हार्ट ब्लॉकेज को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।
  • इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और हाइपोलिपिडेमिक प्रभाव पाए जाते हैं, ऐसे में हार्ट ब्लॉक की समस्या में अदरक को उपयोगी माना जा सकता है।

 

हार्ट ब्लॉकेज के लिए डॉक्टर की सलाह कब लेनी चाहिए?

  • चक्कर महसूस होना।
  • अत्यधिक कमजोरी महसूस होना।
  • बेहोशी आना।
  • हृदय-गति का अत्यधिक तेज होना।
  • सीने में दर्द।
  • पैर, टखने या पंजों में सूजन आना।
  • सांस लेने में तकलीफ।

हार्ट ब्लॉकेज का निदान क्या है?

  • सबसे पहले डॉक्टर मरीज से उसकी मेडिकल हिस्ट्री और ली जाने वाली नियमित दवा के बारे में पूछ सकता है।
  • उसके बाद भौतिक परीक्षण के रूप में डॉक्टर हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण जैसे :- टखने और पैरों के पंजों में सूजन पर गौर कर सकता है।
  • वहीं, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) के जरिए हृदय के इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स की जांच कर सकता है।
  • वहीं, समस्या गंभीर होने की स्थिति में डॉक्टर 24 से 48 घंटे तक मरीज को हार्ट मॉनिटर (हृदय गति मापने वाला एक उपकरण) पहनने की सलाह दे सकता है, ताकि हृदय की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा सके।

 

हार्ट ब्लॉकेज में आहार क्या है?

  • हार्ट ब्लॉकेज में संतरे का सेवन करना चाहिए!
  • हार्ट ब्लॉकेज में गाजर का सेवन करना चाहिए!
  • हार्ट ब्लॉकेज में खीरे का सेवन करना चाहिए!
  • हार्ट ब्लॉकेज में पालक का सेवन करना चाहिए!
  • हार्ट ब्लॉकेज में नाशपाती का सेवन करना चाहिए!

 

हार्ट ब्लॉकेज में क्या न खाएं?

  • अधिक नमक युक्त भोजन का सेवन न करें।
  • वसा युक्त डेयरी उत्पादों का सेवन न करें।

 

हार्ट ब्लॉकेज से बचने के उपाय क्या है?

  • रक्तचाप को नियंत्रण में रखने से हृदय से जुड़ी समस्याओं को दूर रखा जा सकता है।
  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने से दिल को फायदा हो सकता है।
  • स्वस्थ आहार का सेवन करें।
  • प्रतिदिन नियमित व्यायाम जरूर करें।
  • धूम्रपान और शराब का सेवन बिल्कुल न करें।
  • शुगर को नियंत्रण में रखें।

 

हार्ट ब्लॉकेज का इलाज क्या है?  

  • पेसमेकर की मदद से :पेसमेकर एक छोटी मशीन होती है। इसे छाती पर त्वचा के अंदर लगाया जाता है। यह दिल की धड़कन को नियमित रूप से बनाए रखने में मदद करता है।
  • दवाई का उपयोग:विशेषज्ञ द्वारा दी गई दवाई हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकती है। डॉक्टर के अनुमति के बिन कोई भी दवाई न लें।

 

हार्ट ब्लॉकेज के लिए कौन से डॉक्टर को दिखाए?

Cardiologists

RELATED VIDEO : 

  1. diet for cardiac patients : https://youtu.be/HrbEzDcOMPs
  2. Heart transplant : https://youtu.be/C373i4eOhX4
  3. Bypass surgery : https://youtu.be/L8PnqHpW2zs

RELATED ARTICLE : 

  1. Heart disease early : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/09/
  2. symptoms of Heart Disease :  https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/31/
  3. Heartburn :  https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/25/

VISIT OUR WEBSITE :

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is heart blockage? What are the types of heart blockage? What causes heart blockage? What are the symptoms of heart blockage? What are the home remedies for heart blockage? When to consult a doctor for heart blockage? What is the diagnosis of heart blockage? What is the diet in heart blockage? Heart blockage What is the way to avoid it? What is the treatment for heart blockage?

PUBLISHED BY HEALTH RAINBOW

 

 

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »